क्या 11 साल की उम्र में पिता बन सकता है कोई बच्चा, जानिए क्या कहता है विज्ञान

 

क्या 11 साल की उम्र में पिता बन सकता है कोई बच्चा, जानिए क्या कहता है विज्ञान

किसी लड़के के पिता बनने को लेकर विज्ञान जो तर्क देता है उसके अनुसार, 11 से 14 साल की उम्र तक कोई भी लड़का पिता बन सकता है. दरअसल, 11 साल की उम्र के बाद एक लड़के में स्पर्म का उत्पादन शुरू हो जाता है





किसी भी लड़के के लिए पिता बनना उसके जीवन में बहुत बड़ी बात होती है. लेकिन एक लड़का किस उम्र में पिता बन सकता है, उसके लिए हर देश में अलग अलग तरह के कानून हैं. हालांकि, वैज्ञानिक रूप से कोई लड़का किस उम्र में पिता बन सकता है, ये जरूर एक बड़ा सवाल है. दरअसल, अभी हाल ही में एक घटना हुई जिसमें ब्रिटेन के शॉन स्टीवर्ट मात्र 11 साल की उम्र में पिता बन गए. इस घटना ने दुनिया के कई वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया. क्योंकि अब तक इस बात पर बहस जारी है कि एक बच्चा किस उम्र में पिता बनने के लायक हो जाता है.

क्या कहता है विज्ञान

किसी लड़के के पिता बनने को लेकर विज्ञान जो तर्क देता है उसके अनुसार, 11 से 14 साल की उम्र तक कोई भी लड़का पिता बन सकता है. दरअसल, 11 साल की उम्र के बाद एक लड़के में स्पर्म का उत्पादन शुरू हो जाता है और वह किसी भी महिला को प्रेग्नेंट कर सकता है. हालांकि, ऐसा हर बार नहीं होता है, ये सब निर्भर करता है लड़के के बायोलॉजिकल क्लॉक पर. कई बार 14 वर्ष के बाद ही कोई बच्चा शारीरिक रूप से पिता बनने में सक्षम हो पाता है.


लड़कियां कितने वर्ष में मां बन सकती हैं?

वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो लड़कियां 13 साल की उम्र मां बनने में सक्षम हो जाती हैं. वहीं कुछ मामलों में मां बनने की उम्र 10 से 12 वर्ष भी हो सकती है. मेडिसिन नेट को दिए एक इंटरव्यू में डॉक्टर मेलिसा बताती हैं कि कई बार माता पिता बनने की क्षमता लड़कों से पहले लड़कियों में उत्पन्न हो जाती है. यानी जहां लड़के 11 से 14 साल की उम्र में पिता बनने में सक्षम होते हैं, वहीं एक लड़की 10 से 12 वर्ष की उम्र में वैज्ञानिक रूप से मां बनने में सक्षम हो जाती है. हालांकि, एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए लड़की का कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिका का होना जरूरी है. कानूनी रूप से भी यही आयु सही मानी जाती है. हालांकि, हर देश में इसे लेकर कानून अलग अलग हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post